Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

Indian Navy SSC Recruitment 2026: नौसेना में अधिकारी बनने का मौका, 260 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Indian Navy SSC Recruitment 2026: नौसेना में अधिकारी बनने का मौका, 260 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Indian Navy SSC Vacancy 2026 के तहत भारतीय नौसेना ने जनवरी 2027 (ST-27 कोर्स) से शुरू होने वाले शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के लिए अधिकारियों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 260 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता और पात्रता

SSC अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई./बी.टेक की डिग्री होना अनिवार्य है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। कुछ विशेष शाखाओं के लिए प्रथम श्रेणी में बी.ई./बी.टेक, एमबीए, बी.एससी के साथ पीजी डिप्लोमा भी मान्य है।
इसके अलावा एम.एससी, एम.टेक या एमए (संबंधित विषय) में 60 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

विशेष योग्यता वाले पद

कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता तय की गई है। पायलट पद के लिए वैध सीपीएल (कमर्शियल पायलट लाइसेंस) जरूरी है। वहीं मर्चेंट नेवी से जुड़े वे उम्मीदवार, जिनके पास भारत सरकार द्वारा प्रमाणित मेट, मास्टर या प्रथम श्रेणी इंजीनियर का प्रमाण पत्र है, वे भी कुछ पदों के लिए पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन 5 दिन के SSB इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले दिन OIR (बुद्धिमत्ता परीक्षण) और PP&DT होगा। इसके बाद मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप टास्क (GTO) और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए जाएंगे।
SSB में सफल उम्मीदवारों की सैन्य अस्पताल में मेडिकल जांच होगी। अंतिम मेरिट लिस्ट SSB और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तैयार की जाएगी।

वेतन और सुविधाएं

सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित अधिकारियों को लगभग 1.25 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न सैन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर SSC Recruitment लिंक पर क्लिक करना होगा।
नया रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।

Back To Top