Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

राज्य निर्माण के नायकों का होगा सम्मान: जिलाधिकारी

राज्य निर्माण के नायकों का होगा सम्मान: जिलाधिकारी

8 नवम्बर को जनपदभर में आयोजित होगा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उप-जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 08 नवम्बर को पूरे प्रदेश में “उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद स्तरीय मुख्य समारोह तहसील मुख्यालय पौड़ी में आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गत दिवस सभी उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर सम्मान समारोह को सफल व गरिमामय बनाया जाय।

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह के अवसर पर जनपद के उन वीर आन्दोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राज्य निर्माण की दिशा में अपना सर्वोच्च योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह समारोह राज्य निर्माण के लिए समर्पित आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह समारोह हमारे संघर्ष, आत्मसम्मान और एकता की भावना का प्रतीक है। यह आयोजन हमें उन सभी वीरों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है, जिन्होंने उत्तराखण्ड के स्वप्न को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत तहसीलवार आयोजन स्थलों में पौड़ी व चाकीसैंण में तहसील परिसर पौड़ी, कोटद्वार में नगर निगम ऑडिटोरियम बद्रीनाथ मार्ग, लैंसडौन व रिखणीखाल में तहसील परिसर लैंसडौन, थलीसैंण व बीरोंखाल में तहसील परिसर थलीसैंण, सतपुली व चौबट्टाखाल में तहसील परिसर सतपुली, यमकेश्वर व जाखणीखाल में गीता आश्रम स्वर्गाश्रम-जौंक तथा धुमाकोट में तहसील परिसर धुमाकोट को कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है।

Back To Top