Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

करोल बाग बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर हाई कोर्ट सख्त

करोल बाग बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर हाई कोर्ट सख्त

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने करोल बाग बाजार क्षेत्र में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक सभी वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने पुलिस आयुक्त और परिवहन आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वर्ष 2018 के कोर्ट आदेश का कड़ाई से पालन हो।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग की अब तक की कार्रवाई अपर्याप्त है और बाजार में लोडिंग-अनलोडिंग तथा पार्किंग नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। कोर्ट ने साफ किया कि ई-रिक्शा और ई-कार्ट सहित सभी वाणिज्यिक वाहनों पर तय समयावधि में रोक लागू रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने अदालत को बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए बूम बैरियर और एएनपीआर कैमरे लगाने का प्रस्ताव अगस्त 2024 में पीडब्ल्यूडी को भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई और दिल्ली सरकार को शपथपत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने का आदेश दिया कि अब तक सुझावों को लागू क्यों नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top