Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

ग्रैमी अवॉर्ड्स में रचा इतिहास: दलाई लामा ने पहली बार जीता प्रतिष्ठित सम्मान

ग्रैमी अवॉर्ड्स में रचा इतिहास: दलाई लामा ने पहली बार जीता प्रतिष्ठित सम्मान

Dalai Lama Grammy Award: ग्रैमी अवॉर्ड्स आमतौर पर संगीत की दुनिया के सितारों को दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक ऐतिहासिक नाम जुड़ गया है। 14वें दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर सबका ध्यान खींचा है।

दलाई लामा को यह सम्मान उनकी ऑडियो एल्बम ‘Spoken Word Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama’ के लिए मिला है। उन्हें बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया।

क्यों खास है दलाई लामा का यह ग्रैमी अवॉर्ड

यह दलाई लामा का पहला ग्रैमी अवॉर्ड है, जिससे वह उन हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पहली बार यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया। आमतौर पर ग्रैमी अवॉर्ड पॉप, रॉक और क्लासिकल संगीत से जुड़े कलाकारों को दिया जाता है, ऐसे में आध्यात्मिक ‘स्पोकन वर्ड’ एल्बम का जीतना इसे और खास बनाता है।

शांति और करुणा का संदेश देती है एल्बम

जिस एल्बम के लिए दलाई लामा को ग्रैमी मिला है, वह दुनिया भर में शांति और सद्भाव का संदेश देती है। इस ऑडियो एल्बम में दलाई लामा के विचार, ध्यान (मेडिटेशन), करुणा और मानसिक शांति से जुड़े संदेश शामिल हैं। एल्बम का उद्देश्य लोगों को तनाव, दुख और अशांति से उबरने की राह दिखाना है। इसमें संगीत, आध्यात्म और आत्मचिंतन का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

भारत से दुनिया तक दलाई लामा की शिक्षाएं

6 जुलाई 1935 को तिब्बत में जन्मे दलाई लामा लंबे समय से भारत में रह रहे हैं और वर्तमान में धर्मशाला में निवास करते हैं। उनकी शिक्षाओं को भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान और महत्व दिया जाता है।
कई हॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी दलाई लामा के विचारों से प्रभावित हैं। मशहूर अभिनेता रिचर्ड गेरे उनके शिष्य माने जाते हैं और अक्सर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।

Back To Top