Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

KKR से मुस्तफिजुर की छुट्टी बनी विवाद की वजह, बांग्लादेश ने IPL पर ठोका बैन

KKR से मुस्तफिजुर की छुट्टी बनी विवाद की वजह, बांग्लादेश ने IPL पर ठोका बैन

IPL Controversy Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसका असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक पहुंच गया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर उठे विवाद के बाद बांग्लादेश सरकार ने IPL के टेलीकास्ट पर कड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, BCCI के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को आगामी IPL सीजन से रिलीज कर दिया। इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट जगत और वहां के फैंस में भारी नाराजगी देखी गई। KKR ने मुस्तफिजुर को हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। मंत्रालय ने 5 जनवरी को सभी टेलीविजन चैनलों को आधिकारिक पत्र भेजकर निर्देश दिया कि अगले आदेश तक IPL से जुड़े किसी भी मैच या कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया जाए। मंत्रालय का कहना है कि BCCI की ओर से लिए गए फैसले के पीछे कोई ठोस वजह सामने नहीं आई, जिससे बांग्लादेशी जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

वहीं, इस विवाद का असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी पड़ता नजर आ रहा है। बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की यात्रा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से अनुरोध किया है कि उसके सभी वर्ल्ड कप मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को लीग स्टेज के मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में भारत-बांग्लादेश संबंधों में राजनीतिक तनाव भी देखने को मिला है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने और भारत आने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ी है, जिसका असर अब खेल जगत पर भी साफ नजर आने लगा है।

Back To Top