Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

कौशांबी में मकान विवाद, घर में घुसकर मारपीट, पांच घायल

कौशांबी में मकान विवाद, घर में घुसकर मारपीट, पांच घायल

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-3 में एक मकान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्लॉट नंबर-620 में रहने वाले महेश कुमार वर्मा के घर में कथित तौर पर दर्जनों लोगों ने जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना में पिता-पुत्र समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में जगनारायण यादव, उनके बेटे अंकित यादव और दिनेश यादव सहित अन्य के खिलाफ 23 दिसंबर को नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह विवाद मकान की कथित फर्जी रजिस्ट्री को लेकर लंबे समय से चल रहा है। महेश कुमार वर्मा के अनुसार वर्ष 2024 में आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उनके मकान की रजिस्ट्री अपने पक्ष में करा ली थी, जिसे लेकर मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते 21 दिसंबर को उन पर हमला किया गया।

महेश कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपी उन्हें जबरन घर खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों के साथ घर में घुसे और परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई न करने और घर से निकालने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

Back To Top