Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

फरीदाबाद में देश का पहला कुत्तों का श्मशान घाट, स्वच्छता और संवेदना की नई पहल

फरीदाबाद में देश का पहला कुत्तों का श्मशान घाट, स्वच्छता और संवेदना की नई पहल

फरीदाबाद-  स्मार्ट सिटी ने शहरी स्वच्छता और पशु कल्याण की दिशा में एक नई पहल की है। शहर में देश का पहला ऐसा विशेष स्थल तैयार किया गया है, जहां मृत कुत्तों का सम्मानजनक ढंग से अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह व्यवस्था न केवल सफाई व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि पालतू और बेसहारा जानवरों के प्रति मानवीय संवेदना का भी संदेश देगी।

बूढ़ेना गांव में बनाए गए इस केंद्र में कुत्तों के शवों का अंतिम संस्कार पारंपरिक तरीके से उपलों की सहायता से किया जाएगा। इस परियोजना को पूर्व आईएएस अधिकारी और सेवानिवृत्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी के सहयोग से साकार किया गया है, जबकि नगर निगम इसके संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा।

अब तक सड़कों, खाली भूखंडों या कूड़ा स्थलों पर पड़े मृत कुत्तों के कारण बदबू, संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना रहता था। इस नई व्यवस्था से शहरवासियों को इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल ने बताया कि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर यह कार्य तेज़ी से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का पहला केंद्र है, जहां कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीका अपनाया गया है।

इस पहल के तहत शवों को लाने के लिए विशेष मोर्चरी वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। किसी भी क्षेत्र में कुत्ते की मृत्यु होने पर निगम की टीम सूचना मिलते ही शव को सुरक्षित रूप से यहां पहुंचाएगी, जिससे लोगों को शव इधर-उधर फेंकने की मजबूरी नहीं रहेगी।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इससे न सिर्फ सफाईकर्मियों का काम आसान होगा, बल्कि आम लोगों को भी दुर्गंध और गंदगी से राहत मिलेगी। यह कदम फरीदाबाद को स्वच्छ और संवेदनशील शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Back To Top