Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

साहिबाबाद में निवेश घोटाला, मुनाफे के नाम पर परिवार से लाखों हड़पे, धमकी का भी आरोप

साहिबाबाद में निवेश घोटाला, मुनाफे के नाम पर परिवार से लाखों हड़पे, धमकी का भी आरोप

गाजियाबाद: साहिबाबाद के लिंकरोड थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी बिल्डर अभिमन्यु सिंह ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक और उसके बेटों सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित का आरोप है कि क्यू टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक कैलाश गिरी ने अपने बेटों शशांक और आशुतोष के साथ मिलकर उनके परिवार को कंपनी में निदेशक बनाने और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इसके तहत पीड़ित के बेटों और पत्नी को कंपनी में अहम पद देने का भरोसा दिलाकर 74.50 लाख रुपये का निवेश कराया गया।

शिकायत के अनुसार, नवंबर 2020 से नवंबर 2021 के बीच यह रकम आरोपियों के बताए गए बैंक खातों और नकद के रूप में दी गई। लंबे समय तक न तो मुनाफा दिया गया और न ही निवेश की गई रकम वापस की गई। मई 2022 में एक नई कंपनी का पंजीकरण कर पीड़ित की पत्नी को निदेशक दिखाया गया, लेकिन न तो कोई दस्तावेज सौंपे गए और न ही उन्हें कंपनी के कामकाज में शामिल किया गया।

पीड़ित का कहना है कि लगातार तकादा करने के बावजूद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। आरोप है कि अक्टूबर 2025 में यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी कार्यालय में मुलाकात के दौरान जब रकम लौटाने की बात कही गई, तो कैलाश गिरी और उसके बेटों ने जान से मारने की धमकी दी।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। सभी नामजद आरोपियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Back To Top