Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे 

हैदराबाद।  आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की लड़ाई और भी घातक हो चली है। अंतिम चार का टिकट पाने के लिए बुधवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगी। हैदराबाद और लखनऊ की कहानी इस सीजन लगभग एक जैसी ही रही है। दोनों टीमों ने छह-छह मैचों में जीत का स्वाद चखा है, तो 5 मैचों में हार गले आकर लगी है।

मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए एसआरएच को लखनऊ के नवाबों को चारों खाने चित करना होगा। टीम ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत नसीब हुई है, जबकि 5 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, लखनऊ का हाल भी हैदराबाद जैसा ही है।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर होगी। हैदराबाद के इस मैदान पर बल्लेबाजों का एकतरफा राज रहता है। बल्लेबाजों के लिए मुफीद पिच पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस वजह से शॉट मेकिंग काफी आसान रहती है। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम ने आईपीएल में अब तक कुल 75 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 34 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को नसीब हुई है। वहीं, 41 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी अगर आंकड़ों की माने तो इस मैदान पर चेज करना ज्यादा आसान रहता है। पहली पारी में एवरेज स्कोर 162 का रहता है। भूलिए मत मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 277 रन लगाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ट्रेविस हेड को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, गेंदबाजी में मार्को जेनसन, पैट कमिंस और टी नटराजन काफी महंगे साबित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top