दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए मैड्रिड ओपन में इतिहास रच दिया है। सिनर ने सेमीफाइनल मुकाबले में Arthur Fils को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि अपने करियर की 350वीं जीत भी दर्ज की। इसके साथ ही उनकी लगातार जीत का सिलसिला 22 मैचों तक पहुंच गया है।
फाइनल में सिनर का मुकाबला जर्मनी के स्टार खिलाड़ी Alexander Zverev से होगा, जिन्होंने अपने सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम के खिलाड़ी को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। सिनर के पास लगातार पांच मास्टर्स 1000 खिताब जीतने का सुनहरा मौका है, जो उन्हें एक खास मुकाम पर पहुंचा सकता है।
युवा खिलाड़ी सिनर ने हाल के महीनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पेरिस, इंडियन वेल्स, मियामी और मोंटे कार्लो जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। इसी के साथ वह 2000 के बाद जन्मे पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 350 मैच जीतने का आंकड़ा छुआ है।
इसके अलावा सिनर ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए टेनिस दिग्गज Roger Federer, Novak Djokovic और Rafael Nadal की सूची में जगह बना ली है। वह सभी नौ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
महिला वर्ग में खिताब के लिए Mirra Andreeva और Marta Kostyuk के बीच मुकाबला होगा।