Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी की सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा गाइडलाइन, रफ शीट ड्रॉप बॉक्स में डालना अनिवार्य

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी की सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा गाइडलाइन, रफ शीट ड्रॉप बॉक्स में डालना अनिवार्य

JEE Main 2026 Admit Card Out: JEE Main 2026 के अप्रैल सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, और सख्त फ्रिस्किंग व्यवस्था लागू की गई है।

ड्रेस कोड पर खास सावधानी

एनटीए ने छात्रों को चेतावनी दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर मोटे सोल वाले जूते, बड़े बटन वाले कपड़े, या किसी भी तरह के ऐसे परिधान पहनकर न आएं जो सिक्योरिटी चेक में परेशानी बढ़ा सकते हैं।
यदि कोई परीक्षार्थी धार्मिक या पारंपरिक ड्रेस पहनकर आता है तो उसे गहन तलाशी की प्रक्रिया से गुजरना होगा, इसलिए ऐसे छात्र समय से पहले सेंटर पहुंचे।

सुरक्षा नियमों के तहत रफ शीट और एडमिट कार्ड को परीक्षा समाप्त होने के बाद ड्रॉप बॉक्स में डालना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया जा सकता है।

इन गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य

एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर ही केंद्र पर पहुंचे।
अपलोड की गई फोटो साफ और स्पष्ट हो; खराब क्वालिटी होने पर प्रवेश रोका जा सकता है।
यदि धार्मिक/रिवायती ड्रेस पहनते हैं तो जल्दी पहुंचे ताकि पूरी जांच हो सके।
प्रवेश केवल एडमिट कार्ड, अंडरटेकिंग, ओरिजनल आईडी और फ्रिस्किंग के बाद ही मिलेगा।
किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वॉलेट, घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ या गैर-जरूरी वस्तुओं की अनुमति नहीं है।
मोटे सोल वाले फुटवियर या बड़े बटन वाले कपड़े न पहनें।
यदि परीक्षा के दौरान बायो-ब्रेक लिया तो दोबारा फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा।
परीक्षा के बाद रफ शीट और एडमिट कार्ड को ड्रॉप बॉक्स में डालना जरूरी है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV और जैमर सक्रिय रहेंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

पारदर्शी पानी की बोतल
पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन
एडमिट कार्ड (साफ-सुथरा A4 प्रिंटआउट)
एडमिट कार्ड का पेज-2 पूरी तरह भरा हुआ (फोटो और अंगूठे के निशान के साथ)
उपस्थिति शीट पर लगाने के लिए एक अतिरिक्त फोटो
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपलोड किया हुआ ओरिजनल आईडी प्रूफ

ड्राइंग टेस्ट (B.Arch) के लिए —
ज्योमेट्री बॉक्स
पेंसिल
इरेज़र
कलर पेंसिल या क्रेयॉन
(वॉटर कलर्स की अनुमति नहीं होगी)

सभी परीक्षार्थी समय से थोड़ा पहले पहुंचे अगर आप कुछ भूल जाए तो आपके पास समय हो उस वक़्त स्थिति को संभालने का।

Back To Top