Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

‘अस्सी’ में दुष्कर्म पीड़िता बनीं कनी कुश्रुति, बोलीं – उस दर्द को पूरी तरह समझ पाना नामुमकिन

‘अस्सी’ में दुष्कर्म पीड़िता बनीं कनी कुश्रुति, बोलीं – उस दर्द को पूरी तरह समझ पाना नामुमकिन

Assi Film Release: हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी में कावेरी का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कनी कुश्रुति अब निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक दुष्कर्म पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने किरदार की तैयारी और उससे जुड़े भावनात्मक पक्ष पर खुलकर बात की।

दर्द को महसूस करना आसान नहीं

कनी ने कहा कि किसी भी अभिनेत्री के लिए दुष्कर्म पीड़िता के दर्द को पूरी तरह महसूस कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने किरदार के भावनात्मक पक्ष को समझने के लिए वास्तविक घटनाओं, पीड़ितों के अनुभवों और कानूनी प्रक्रियाओं का अध्ययन किया। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह खुद को पूरी तरह उस मानसिक स्थिति में नहीं डुबोतीं, क्योंकि इसका गहरा असर कलाकार के निजी जीवन पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि एक भारतीय महिला के रूप में समाज में पले-बढ़े अनुभवों के कारण वह ऐसे दर्द और असुरक्षा की भावना से अनजान नहीं हैं। उनके करीबी लोगों के अनुभवों ने भी उन्हें इस भूमिका को समझने में मदद की।

न्याय की राह में फिर ताजा होता है घाव

कनी ने बताया कि फिल्म के जरिए उन्हें यह समझने का मौका मिला कि यौन अपराधों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया किस तरह पीड़िता को बार-बार उसी दर्द से गुजरने पर मजबूर करती है। अदालत की कार्यवाही अक्सर पुराने जख्मों को फिर से हरा कर देती है। उन्होंने इसे व्यवस्था की एक विडंबना बताया कि न्याय पाने के लिए उसी पीड़ा को दोहराना पड़ता है।

20 फरवरी को रिलीज

फिल्म ‘अस्सी’ एक विवाहित महिला की कहानी है, जिसका अपहरण कर उसके साथ यौन हिंसा की जाती है। इसके बाद कहानी पुलिस जांच और अदालत में चलने वाली कानूनी लड़ाई पर केंद्रित है। फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका में हैं। साथ ही मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा और रेवती अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक विशेष भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Back To Top