Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

कियारा–सिद्धार्थ ने बेटी के नाम का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर छाई खुशी की लहर

कियारा–सिद्धार्थ ने बेटी के नाम का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर छाई खुशी की लहर

Kiara Siddharth Baby Name Reveal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर हाल ही में नन्ही परी ने जन्म लिया था। 15 जुलाई 2025 को मुंबई के एक निजी अस्पताल में कियारा ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। बेटी के आगमन के बाद से ही फैंस उसके नाम को जानने के लिए उत्सुक थे, जिसे लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

अपनी ‘राजकुमारी’ का नाम बताया

कियारा ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी बेटी के छोटे-छोटे पैरों की झलक दिखाई दे रही है। फोटो के साथ कियारा ने लिखा, “हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक… हमारा दिव्य आशीर्वाद। हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा।” इसके साथ ही उन्होंने बेटी का नाम आधिकारिक रूप से सरायाह मल्होत्रा घोषित किया। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

सेलेब्स ने बरसाया प्यार

कियारा की पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने खुशी जताई।

शिल्पा शेट्टी ने कमेंट किया— “खूबसूरत”

करण जौहर ने लिखा— “हमेशा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद…”

वहीं अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर समेत कई अन्य सेलेब्स ने दिल वाले इमोजी के साथ शुभकामनाएँ दीं।

कपल की लव स्टोरी और शादी

सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में सिर्फ चुनिंदा मेहमान और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने मुंबई में भव्य रिसेप्शन रखा। अब बेटी सरायाह मल्होत्रा के नाम का खुलासा होने के बाद फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Back To Top