Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, डंपर कार पर पलटा; सात लोगों की मौत

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, डंपर कार पर पलटा; सात  लोगों की मौत

सहारनपुर- दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भयावह दुर्घटना हुई, जिसमें सहारनपुर के सैय्यद माजरा गांव के एक परिवार की कार पर तेज रफ्तार डंपर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, परिवार किसी काम से कार में निकला था और जैसे ही वाहन गांव की सीमा छोड़कर एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, देहरादून की ओर से खनिज लदा डंपर तेज गति से आता दिखाई दिया। अचानक सामने कार दिखने पर चालक ने ब्रेक तो लगाए, लेकिन गति अधिक होने की वजह से डंपर बेकाबू होकर सीधे कार पर जा गिरा। टक्कर और वजन की मार सहन न कर पाने के कारण कार पूरी तरह पिचक गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में मौजूद सात  व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राहत दल और पुलिसकर्मी क्रेन की मदद से मलबा हटाने में लगे हैं।

मृतकों की पहचान इस प्रकार

  • संदीप (35) पुत्र महेंद्र
  • रानी, पत्नी महेंद्र
  • रानी की बेटी
  • एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला

कार सवार परिवार कहां जा रहा था, यह जानकारी जुटाने के लिए पुलिस परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने शवों को हटाने से मना कर दिया और एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।

Back To Top