Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

कुमारी शैलजा का पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरा: संगठन मजबूत करने पर फोकस

कुमारी शैलजा का पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरा: संगठन मजबूत करने पर फोकस

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा 8 अप्रैल से पाँच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही हैं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान वह प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ लगातार बैठकों का सिलसिला जारी रखेंगी। मुख्य फोकस संगठन को मज़बूत करना, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना और ज़मीनी स्तर की रणनीति को अंतिम रूप देना रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह के अनुसार, कुमारी शैलजा सबसे पहले रुद्रपुर में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद उधमसिंहनगर, रुद्रपुर और काशीपुर की जिला व महानगर कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित होंगी।

9 अप्रैल को वह हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में नैनीताल जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी। बैठक के बाद उनका कार्यक्रम कोटद्वार के लिए निर्धारित है, जहाँ वे शाम को स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

10 अप्रैल को कोटद्वार जनपद और महानगर कमेटियों के साथ बैठक के बाद, वे हरिद्वार पहुंचेंगी और जयराम आश्रम में क्रमशः हरिद्वार महानगर, ग्रामीण और रुड़की क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगी। इसी दिन शाम को वे हरिद्वार की सायंकालीन गंगा आरती में भी शामिल होंगी। देर शाम वह देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।

11 अप्रैल को मसूरी नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, देहरादून में विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं और फिर युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, एससी विभाग और पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।

12 अप्रैल को शैलजा देहरादून में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आयोजित बड़े कार्यक्रम “जय भीम-जय हिंद” में शामिल होंगी और इसके बाद नई दिल्ली लौट जाएँगी।

प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि शैलजा का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देगा और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाएगा।

Back To Top