Breaking News
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कोटद्वार में सट्टा कारोबार पर पुलिस का छापा, पांच लोग गिरफ्तार
कोटद्वार में सट्टा कारोबार पर पुलिस का छापा, पांच लोग गिरफ्तार
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, जाने क्या थी जमानत की वजह?
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, जाने क्या थी जमानत की वजह?
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पिता, पत्नी लिन लैशराम के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल
रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पिता, पत्नी लिन लैशराम के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल
पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की लाठी से पीटकर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की लाठी से पीटकर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
मेरठ के होटल में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ तिवारी के कमरे से लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
मेरठ के होटल में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ तिवारी के कमरे से लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, जयपुर में रिटायर्ड अधिकारी को साइबर ठगों ने बनाया शिकार
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, जयपुर में रिटायर्ड अधिकारी को साइबर ठगों ने बनाया शिकार
UMANG ऐप में जुड़ा ‘मेरा राशन’ फीचर, अब मोबाइल से ही मिलेंगी राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी
UMANG ऐप में जुड़ा ‘मेरा राशन’ फीचर, अब मोबाइल से ही मिलेंगी राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी

मेरठ के होटल में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ तिवारी के कमरे से लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

मेरठ के होटल में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ तिवारी के कमरे से लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Meerut Crime: मेरठ के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में फिल्म निर्माता-निर्देशक Siddharth Kumar Tiwari के कमरे से नकदी और महंगे सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी होटल के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर आया और बाद में दूसरे रास्ते से बाहर निकल गया। उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण उसकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड नहीं हो सकीं।

पुलिस के अनुसार आरोपी सीधे होटल की पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरे तक पहुंच गया, जहां सिद्धार्थ तिवारी ठहरे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी होटलकर्मी ने आरोपी को यह जानकारी दी होगी कि कमरे का दरवाजा खुला है।

बताया जा रहा है कि मुंबई निवासी सिद्धार्थ कुमार तिवारी गुरुवार शाम अपने साथियों के साथ मेरठ पहुंचे थे और होटल के कमरा नंबर 507 में रुके थे। उन्होंने कमरे के एसी में खराबी की शिकायत होटल स्टाफ से की थी। इसी कारण कुछ समय के लिए कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया गया था। शुक्रवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो कमरे से कई कीमती सामान गायब मिला।

चोरी हुए सामान में करीब सात लाख रुपये की ब्राइटलिंग ब्रांड की घड़ी, लगभग 1.25 लाख रुपये नकद, एप्पल टैब, हेडफोन, सैमसंग मोबाइल, दो महंगे चश्मे और पर्स में रखे फॉरेक्स कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल हैं।

मामले की जांच कर रही पुलिस अब तक आसपास के 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। इसके अलावा होटल के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों, ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ और एक इलेक्ट्रीशियन समेत 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वारदात के बाद सामान लेकर गगोल की दिशा में पैदल जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसका कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि आरोपी आसपास के इलाके में कहीं छिपा हो सकता है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। होटल तक पहुंचने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Back To Top