Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पिता, पत्नी लिन लैशराम के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल

रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पिता, पत्नी लिन लैशराम के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल

Randeep Hooda Wife Lin Laishram Maternity Photoshoot: बॉलीवुड अभिनेता  रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खुशखबरी के बीच कपल ने एक खास मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी लिन के मैटरनिटी फोटोशूट की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इनमें ज्यादातर तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट टोन में हैं, जो इस खास पल को और भी भावुक बना रही हैं। तस्वीरों में लिन लैशराम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं, वहीं रणदीप उन्हें प्यार भरी नजरों से देखते नजर आ रहे हैं। कपल की इन तस्वीरों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और खुशियां साफ झलक रही हैं।

इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं और कमेंट सेक्शन में दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटोशूट काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि नवंबर 2025 में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया था। उस समय उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया था कि उनके परिवार में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

वहीं लिन लैशराम ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी को जीवन का बेहद खूबसूरत अनुभव बताया था। उन्होंने कहा कि अपने अंदर एक नई जिंदगी को महसूस करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। लिन ने यह भी बताया कि पहले उन्हें गर्भपात का दर्द झेलना पड़ा था, लेकिन अब वह बेहद खुश हैं और अपने बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

Back To Top