Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

अगस्त्यमुनि में गुलदार का आतंक, घर में घुसकर महिला पर हमला

अगस्त्यमुनि में गुलदार का आतंक, घर में घुसकर महिला पर हमला

रात 3:30 बजे दरवाजा तोड़कर घर में घुसा गुलदार, महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल – पहाड़ी क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक गुलदार ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं, श्रीनगर गढ़वाल में भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला किया है।

धान्यों गांव में सोमवार रात करीब 3:30 बजे कुशला देवी अपने घर में सो रही थीं, तभी गुलदार ने अचानक दरवाज़ा तोड़ते हुए घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उनके पति ने साहस दिखाते हुए लाठी से गुलदार पर हमला किया, जिससे वह भाग निकला। हमले में महिला के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं और उन्हें गंभीर हालत में अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना इलाके में दहशत फैलाने वाली है, खासकर इसलिए क्योंकि बीते सप्ताह भी इसी क्षेत्र में एक महिला पर गौशाला के पास गुलदार ने हमला किया था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गुलदार का व्यवहार आक्रामक होता जा रहा है और वन विभाग से उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इधर, श्रीनगर गढ़वाल में मंगलवार सुबह एक 32 वर्षीय मजदूर पर गुलदार ने उस समय हमला कर दिया जब वह शौच के लिए गया हुआ था। यह हमला गंगा दर्शन क्षेत्र से आगे, पौड़ी रोड के निकट हुआ। घायल व्यक्ति को नजदीकी संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top