Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

देहरादून में बालश्रम पर बड़ी कार्रवाई, 7 बालश्रमिक रेस्क्यू

देहरादून में बालश्रम पर बड़ी कार्रवाई, 7 बालश्रमिक रेस्क्यू

बच्चों के हाथ में भिक्षा का कटोरा या औजार नहीं, केवल कलम होनी चाहिए

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाए गए बालश्रम उन्मूलन अभियान में जिला प्रशासन ने आज  सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की। संयुक्त टीमों ने बाजारों, वर्कशॉपों, होटल-ढाबों और औद्योगिक इकाइयों में कुल 23 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें 7 नाबालिग बालश्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

डीएम सविन बंसल का सख्त संदेश

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि बालश्रम करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा, “बच्चों के हाथ में भिक्षा का कटोरा या औजार नहीं, केवल कलम होनी चाहिए। बालश्रम करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं बालश्रम की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं।

कई क्षेत्रों में छापेमारी, सात मामलों में एफआईआर

अभियान के दौरान विकासनगर, पटेलनगर और सहसपुर क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में सात प्रतिष्ठानों में बालश्रम की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

जिला प्रशासन का कहना है कि बालश्रम के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कोई भी बच्चा अपने अधिकारों-शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से वंचित न रहे।

Back To Top