Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित दवाओं के साथ दो मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित दवाओं के साथ दो मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

नई दिल्ली- राजधानी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो मेडिकल स्टोर संचालकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान 47 वर्षीय विनय मल्होत्रा और 47 वर्षीय चंदन बंसल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के ठिकानों से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं, जिनमें 3360 ट्रामाडोल कैप्सूल और 84 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये दवाएं बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के बेची जा रही थीं और ग्राहकों से मनमाना मूल्य वसूला जाता था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपने गोदाम में प्रतिबंधित दवाओं का स्टॉक जमा कर पश्चिमी और बाहरी दिल्ली के इलाकों में आपूर्ति करते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अपराध शाखा ने स्टेट ड्रग कंट्रोलर के साथ संयुक्त कार्रवाई की। पश्चिम विहार स्थित शिवम एंक्लेव में छापेमारी के दौरान विनय मल्होत्रा को मौके से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वह जब्त दवाओं से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में विनय ने खुलासा किया कि उसे यह दवाएं रघुबीर नगर के कारोबारी चंदन बंसल से मिलती थीं। इसके बाद पुलिस ने बंसल को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया। पूछताछ के दौरान उसकी भूमिका स्पष्ट होने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई में सक्रिय थे। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Back To Top