Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

हरिद्वार में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने दो इंस्पेक्टर व 20 दारोगा बदले

हरिद्वार में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने दो इंस्पेक्टर व 20 दारोगा बदले

Haridwar News: हरिद्वार जिले में पुलिस प्रशासन एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल के दौर से गुजर रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार देर रात जनपद में तैनात दो इंस्पेक्टर और 20 सब-इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए ट्रांसफर आदेश जारी किए। यह हाल के दिनों में किया गया दूसरा बड़ा बदलाव है, जिसने जिले के पुलिस ढांचे में नई हलचल पैदा कर दी है।

नए आदेशों के अनुसार, इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली से हटाकर रानीपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा अब श्यामपुर कोतवाली का कार्यभार संभालेंगे। वहीं इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर कोतवाली से हटाकर पुलिस कार्यालय भेजा गया है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों अधिकारियों का कुछ ही समय पहले तबादला किया गया था, लेकिन अब पुनः उन्हें नई तैनाती दे दी गई है।

एसआई स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
अजय शाह को पुलिस कार्यालय से सिडकुल थाने में एसओ की जिम्मेदारी मिली है।
नवीन सिंह को पुलिस लाइन से रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी बनाया गया है।
रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह को गैस प्लांट चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वहां तैनात विकास रावत को अब सिडकुल कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है।

इसी क्रम में प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से हटाकर कस्बा बाजार बहादराबाद का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। विक्रम बिष्ट को सप्तऋषि कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बलवीर डोभाल को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

पथरी थाने से संतोष सेमवाल को चंडी घाट चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि वहां तैनात नवीन चौहान को थाना पथरी भेजा गया है। खड़खड़ी चौकी प्रभारी ब्रह्मदत्त बिजलवाण सहित कई अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन कर दिया गया है। मायापुर चौकी प्रभारी आशीष नेगी को अब मंडावर (कोतवाली भगवानपुर) का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विनय मोहन को पुलिस लाइन भेजा गया है।

पुलिस कार्यालय में तैनात नितिन बिष्ट को मंगलौर कोतवाली की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा देवेंद्र चौहान, मनोज कुमार, नवीन नेगी, सूरत शर्मा, और बालम सिंह समेत कई अधिकारियों को जिले की विभिन्न चौकियों पर जिम्मेदारियां दी गई हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, चुस्त और सुदृढ़ बनाने के लिए यह तबादले आवश्यक थे। उन्होंने भरोसा जताया कि नई तैनाती से पुलिसिंग में और मजबूती आएगी।

Back To Top