Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

खनन से 100 करोड़ का राजस्व लेकिन नदियां हुई तबाह, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

खनन से 100 करोड़ का राजस्व लेकिन नदियां हुई तबाह, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य की धामी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार खनन के जरिए 100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का दावा तो कर रही है, लेकिन इस अवैज्ञानिक खनन ने प्रदेश की सभी नदियों को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है।

कोई भी नदी ऐसी नहीं जिसमे बाढ़ न आई हो

धस्माना ने कहा कि “आज प्रदेश की कोई भी नदी ऐसी नहीं है जिसमें बाढ़ न आई हो। सरकार केवल मुनाफे के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही है, जिससे पर्यावरण और जनजीवन दोनों खतरे में हैं।”

राज्य में प्राथमिकता में नहीं बेटियों की सुरक्षा 

उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड और अनामिका शर्मा प्रकरण का जिक्र करते हुए सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उदासीन रवैये का आरोप लगाया। धस्माना ने कहा कि इन मामलों में सरकार की निष्क्रियता यह दर्शाती है कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

पीएम का अभियान “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” पूरी तरह फेल 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर तंज कसते हुए कहा, “उत्तराखंड में यह नारा पूरी तरह फेल हो चुका है। यहां तो नारा होना चाहिए – बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाओ।”

आखिर क्यों महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध, जवाब दे राज्य सरकार

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और खनन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Back To Top