Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद सिंह आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद सिंह आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया है। इसके साथ ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात कर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। वे भाजपा विधायक दल के नेता चुने जा चुके हैं और उन्हें गठबंधन के विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर में लागू राष्ट्रपति शासन को 4 फरवरी 2026 से समाप्त करने का आदेश दिया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 13 फरवरी 2025 को जारी राष्ट्रपति शासन की घोषणा को अब निरस्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मणिपुर में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और लंबे समय से जारी जातीय हिंसा के चलते केंद्र सरकार को यह कदम उठाना पड़ा था। इसके बाद से राज्य का प्रशासन केंद्र के नियंत्रण में था।

अब राष्ट्रपति शासन हटने के साथ ही मणिपुर में एक बार फिर निर्वाचित सरकार की वापसी हो रही है। युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई सरकार से राज्य में स्थिरता बहाल होने और हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back To Top