Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

इको विलेज-3 समेत तीन सोसाइटियों में कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार

इको विलेज-3 समेत तीन सोसाइटियों में कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोग बीमार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महाशिवरात्रि के उपवास के दौरान कुट्टू का आटा खाने से कई सोसाइटियों में लोग अचानक बीमार पड़ गए। इको विलेज-3, रॉयल कोर्ट सोसाइटी और हिमालया प्राइड सोसाइटी में 40 से अधिक निवासियों को उल्टी, दस्त, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

निवासियों के मुताबिक व्रत खोलने के लिए रविवार शाम कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए गए थे। सेवन के कुछ ही समय बाद कई लोगों के हाथ-पैर सुन्न होने लगे, तेज चक्कर आए और उल्टियां शुरू हो गईं। हालात बिगड़ने पर परिजनों ने मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया। कुछ मरीज न्यूमेड अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य का इलाज सर्वोदय अस्पताल और नियो अस्पताल में चल रहा है।

हिमालया प्राइड सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि उनके परिवार के छह से सात सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रभावित परिवारों ने पास की एक स्थानीय दुकान से ऑनलाइन कुट्टू का आटा मंगवाया था। बताया जा रहा है कि आटा पैकेट बंद नहीं था, बल्कि खुला बेचा गया था। आशंका है कि मिलावट या खराब गुणवत्ता के कारण फूड पॉइजनिंग की स्थिति बनी।

मामले की सूचना खाद्य विभाग को दे दी गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खुले और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी निगरानी नहीं हो रही है। इससे पहले भी त्योहारों के दौरान ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं होने से हालात नहीं सुधरे।

उधर, दादरी क्षेत्र के अच्छेजा गांव में भी कुट्टू का आटा खाने से नौ बच्चे बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजने और संबंधित दुकानों की जांच की बात कही है।

Back To Top