Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मसूरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध पार्किंग और अनधिकृत स्कूटी–टैक्सी संचालकों पर कसा शिकंजा

मसूरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध पार्किंग और अनधिकृत स्कूटी–टैक्सी संचालकों पर कसा शिकंजा

मसूरी। शहर में लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के नेतृत्व में परिवहन विभाग, नगर पालिका, पुलिस और एमडीडीए की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर सख्त कार्रवाई की।

गाड़ी खाना क्षेत्र में एमडीडीए ने अवैध पार्किंग को सील किया, जबकि बिना अनुमति चल रही कई स्कूटी और टैक्सी सीज कर चालान किए गए। जांच के दौरान कुछ वाहनों में न रजिस्ट्रेशन मिला, न बीमा, और न ही वैध परमिट। कई संचालक निर्धारित संख्या से अधिक स्कूटी चलाते पाए गए, जबकि कुछ लोग निजी स्कूटी को किराये पर टैक्सी की तरह चला रहे थे।

एसडीएम राहुल आनंद ने स्पष्ट कहा कि मसूरी में कोई भी अवैधानिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों की परमिट और अनुमति रद्द की जाएगी, और आवश्यकता पड़ने पर FIR भी दर्ज होगी।

टीम ने पिक्चर पैलेस से मॉल रोड तक अभियान चलाकर अवैध पार्किंग में लगी स्कूटी हटवाई। दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए कि वे दुकान से बाहर अतिक्रमण न करें, वरना उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब अनधिकृत स्कूटी संचालन पर और भी कड़ाई होगी तथा लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Back To Top