Neena Gupta Muscular Look: दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है। इन तस्वीरों में नीना का ऐसा अवतार देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मजबूत बाइसेप्स और मस्कुलर लुक में नजर आ रहीं नीना गुप्ता ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह घर पर योग करती दिखाई दे रही हैं, जहां स्लीवलेस टॉप में उनकी टोंड बाहें साफ नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी और तीसरी तस्वीर में वह साड़ी पहने हुए हैं, लेकिन उनके मस्कुलर बाइसेप्स ने फिर से सभी का ध्यान खींच लिया। हालांकि, बाद में साफ हुआ कि ये तस्वीरें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार की गई हैं।
इन तस्वीरों के साथ नीना ने मजेदार कैप्शन लिखा, “नमस्कार, 2026 के लिए नया अवतार ‘मसल मॉमी’ अनलॉक हो गया है।” उनका यह अंदाज़ देखकर फैंस हैरान रह गए और कमेंट सेक्शन में सवालों और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
फैंस और सेलेब्स ने जमकर किए कमेंट
अभिनेत्री सुनीता राजवार ने लाल दिल वाला इमोजी बनाकर नीना के लुक की तारीफ की। एक फैन ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “जॉन सीना या जॉन नीना?” वहीं, किसी ने कहा, “ऐसा बोल्ड और मजेदार एक्सपेरिमेंट सिर्फ नीना जी ही कर सकती हैं।” अभिनेत्री मानसी पारेख ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “मैंने तो सच में दो बार देखा।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता जल्द ही संजय मिश्रा के साथ फिल्म ‘वध 2’ में नजर आएंगी। यह फिल्म निर्देशक जसपाल सिंह संधू द्वारा बनाई जा रही है और इसे पहले पार्ट की सीधी अगली कड़ी नहीं, बल्कि एक स्पिरिचुअल सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
