Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, नीरज पांडे ने बदला फिल्म का टाइटल

‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, नीरज पांडे ने बदला फिल्म का टाइटल

Ghuskhoor Pandat Name Controversy: अभिनेता मनोज बाजपेयी से जुड़ी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर उठे विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट में अहम घटनाक्रम सामने आया है। फिल्म के निर्माता नीरज पांडे ने शीर्ष अदालत में हलफनामा दाखिल कर बताया कि विवादित शीर्षक और उससे जुड़ी प्रचार सामग्री वापस ले ली गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि फिल्म का नया नाम अभी तय नहीं हुआ है और भविष्य में रखा जाने वाला शीर्षक पुराने नाम से मिलता-जुलता नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता के इस बयान को रिकॉर्ड में लेते हुए फिल्म के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। इससे पहले न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की पीठ ने शीर्षक को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। अदालत ने कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग किसी वर्ग या समुदाय को बदनाम करने के लिए नहीं किया जा सकता।

अपने हलफनामे में नीरज पांडे ने कहा कि फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, जो आपराधिक जांच की कहानी पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उनका और न ही उनके प्रोडक्शन हाउस का किसी धर्म, समुदाय या नागरिक की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा था।

यह विवाद फिल्म के टीजर रिलीज के बाद शुरू हुआ था। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के पदाधिकारी द्वारा दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म का शीर्षक जातिगत रूढ़ियों को बढ़ावा देता है और समुदाय की भावनाओं को आहत करता है।

अब शीर्षक बदलने के आश्वासन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया है।

Back To Top