Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

101 बटुकों के सम्मान पर सियासत तेज, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए सवाल

101 बटुकों के सम्मान पर सियासत तेज, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए सवाल

वाराणसी: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा 101 बटुकों को अपने आवास पर आमंत्रित कर अंगवस्त्र, तिलक और चरण स्पर्श के साथ सम्मानित किए जाने पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस कदम को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

शंकराचार्य ने कहा कि इस तरह का सम्मान किसी घटना के “पाप” का प्रायश्चित नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज में हुई घटना के वास्तविक पीड़ितों से संवाद करने के बजाय चुनिंदा बटुकों को बुलाकर सम्मानित करना केवल प्रतीकात्मक कदम है। उनके मुताबिक, अगर सरकार संवेदनशील होती तो सीधे उस बटुक से मिलती जिसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ।

उन्होंने इसे राजनीतिक कदम बताते हुए कहा कि यह वास्तविक कार्रवाई नहीं, बल्कि छवि सुधारने का प्रयास है। शंकराचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि 20 दिन का उनका अल्टीमेटम 11 मार्च को समाप्त हो रहा है। इस दिन वह लखनऊ जाकर जांच के आधार पर अपना रुख सार्वजनिक करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने गोरक्षा के मुद्दे पर 11 मार्च को लखनऊ में साधु-संतों और सनातन समाज के लोगों के साथ जुटने की घोषणा की। उनका दावा है कि भाजपा के कई कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी भी इस विषय पर सरकार की मंशा स्पष्ट न होने से असंतुष्ट हैं और समर्थन के लिए उनके संपर्क में आ रहे हैं।

इस बयानबाज़ी के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Back To Top