देहरादून- देहरादून में अपनी लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। कई दिनों से एकता विहार धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे मंच के सदस्यों ने सुबह तड़के परेड ग्राउंड स्थित ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
सुबह करीब पांच बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हलचल मच गई। आंदोलनकारी नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों जल्द उनकी मांगों पूरी करने की मांग की।