Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

15 साल बाद पारुल गुलाटी का बॉलीवुड डेब्यू, कपिल शर्मा संग नजर आएंगी ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में

15 साल बाद पारुल गुलाटी का बॉलीवुड डेब्यू, कपिल शर्मा संग नजर आएंगी ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में

फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, पारुल ने कहा – “ये मेरे करियर का नया अध्याय है”

Parul Gulati Bollywood Debut: मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी अब छोटे पर्दे और ओटीटी के बाद बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। पारुल जल्द ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 15 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

हिंदी सिनेमा में पहली बार पारुल गुलाटी 

पारुल गुलाटी ने अपने इस नए सफर की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर की। उन्होंने लिखा कि “15 साल के इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ गया जब मैं हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हूं, वो भी कपिल शर्मा के साथ।” उनके इस पोस्ट पर फैन्स और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने बधाइयाँ दीं। यह फिल्म पारुल की इंडस्ट्री में 15 साल के करियर के बाद पहली थिएट्रिकल रिलीज होगी।

कॉमेडी में पहली बार आज़मा रही हाथ

लंबे समय से टीवी, वेब सीरीज़ और म्यूज़िक वीडियोज़ में काम कर चुकी पारुल ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि “कॉमेडी मेरे लिए एक बिल्कुल नया अनुभव है। मैंने अब तक ज़्यादातर ड्रामा और इमोशनल किरदार निभाए हैं, लेकिन कपिल शर्मा के साथ काम करना बेहद मजेदार और सीखने वाला अनुभव रहा।”

फिल्म की स्टारकास्ट में कई नाम शामिल 

‘किस किस को प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, पारुल गुलाटी, बिग बॉस 17 फेम आयशा खान और वरीना हुसैन फिल्म में कपिल के लव इंटरेस्ट के रूप में नज़र आएंगी। फिल्म के मेकर्स का कहना है कि यह सीक्वल पहले भाग से भी ज़्यादा मज़ेदार और एंटरटेनिंग होगा।

Back To Top