Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर विशेष सत्र देहरादून में, गैरसैंण को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर विशेष सत्र देहरादून में, गैरसैंण को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर 3 और 4 नवंबर को विधानसभा भवन, देहरादून में विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना है।

राजधानी गैरसैंण में आयोजित होना चाहिए सत्र- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 

इस विशेष सत्र को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य की रजत जयंती का यह सत्र उत्तराखंड के लोगों की सपनों की राजधानी गैरसैंण में आयोजित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “अगर महामहिम राष्ट्रपति गैरसैंण से विधानसभा को संबोधित करतीं, तो उत्तराखंड का गौरव पूरे देश और दुनिया के सामने आता।”

गैरसैंण को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया गया- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 

इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गैरसैंण को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा, “हरीश रावत ने केवल गैरसैंण का राग अलापा है, जबकि उसे राजधानी का दर्जा देने का साहस केवल भाजपा ने दिखाया है।”

राज्य की रजत जयंती पर आयोजित यह विशेष सत्र न केवल उत्तराखंड की उपलब्धियों की समीक्षा का अवसर होगा, बल्कि प्रदेश की राजनीतिक दिशा को लेकर भी बहस का मंच बनने जा रहा है।

Back To Top