Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

पीलीभीत : दहेज विवाद में विवाहिता के साथ मारपीट का मामला दर्ज

पीलीभीत : दहेज विवाद में विवाहिता के साथ मारपीट का मामला दर्ज

पीलीभीत- पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से लगातार उस पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था और रकम न मिलने पर मारपीट की जाती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता तारावती का विवाह इसी साल अप्रैल महीने में बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले अनिल से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मना करने पर आए दिन घर में झगड़ा और मारपीट होने लगी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सितम्बर के अंत में उसे जान से मारने की कोशिश तक की गई। उसके अनुसार घरवालों ने विरोध जताने पर उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने की कोशिश की। शोर सुनकर मायके वाले पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता अपने माता-पिता के घर पहुंची और बाद में पुलिस से शिकायत की।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top