Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

पीएम मोदी आज वाराणसी में 50 हजार किसानों से करेंगे संवाद

पीएम मोदी आज वाराणसी में 50 हजार किसानों से करेंगे संवाद

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून यानि आज अपने वाराणसी दौरे पर 50 हजार किसानों से संवाद करेंगे। भाजपा के काशी क्षेत्र के प्रमुख दिलीप पटेल ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मेहंदीगंज क्षेत्र में किसान सम्मेलन स्थल पर 21 किसानों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनके कृषि उत्पादों को भी देखेंगे।

किसानों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 30 हजार कृषि सखियों को सम्मानित भी करेंगे। इनमें से पूर्वी उत्तर प्रदेश की पांच महिला किसानों को वह मंच पर प्रमाणपत्र सौंपेंगे।

पीएम दोपहर यहां पहुंचने के बाद मेहंदीगंज में किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। बुधवार सुबह वह दिल्ली लौट जाएंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का हर-हर महादेव के नारे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दूरदराज के गांवों से किसान बसों, ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों से सम्मेलन में पहुंचेंगे, जबकि आसपास के इलाकों से किसान ढोल-नगाड़ों के साथ पैदल मार्च कर किसान सम्मेलन में शामिल होने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top