Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

राजनीतिक दलों को चाहिए आत्ममंथन, दलाल तंत्र बन चुका है खतरा: हरीश रावत

राजनीतिक दलों को चाहिए आत्ममंथन, दलाल तंत्र बन चुका है खतरा: हरीश रावत

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य को “दलाल तंत्र” से मुक्त करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आत्ममंथन करने का आग्रह किया और कहा कि जब तक इस पर ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा, तब तक जनता को न्याय नहीं मिल सकेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड में दलालों की एक पूरी फौज खड़ी हो गई है। ये दलालें हर उस पार्टी के साथ खड़े हो जाते हैं जो सत्ता में आती है। ऐसे तंत्र को जड़ से खत्म करने की जरूरत है।”

वर्तमान घटनाओं से जुड़ा संकेत
अपने बयान में रावत ने हाल ही में हुए एक युवक की संदिग्ध मौत का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि उसका वीडियो सामने नहीं आया होता, तो शायद यह मामला भी दबा दिया जाता। “ये पहली बार नहीं हो रहा, ये सिलसिला वर्षों से चल रहा है। कितने लोग आज भी इसी तंत्र में घुट रहे हैं,” उन्होंने कहा।

राजनीतिक दलों को मंथन की सलाह
रावत ने यह भी कहा कि यह समय सभी दलों के लिए आत्ममंथन का है। “सिर्फ सत्ता में आने के लिए नहीं, बल्कि समाज को साफ़ और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए भी राजनैतिक दलों को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए,” उन्होंने कहा।

राजनीतिक हलकों में हलचल
पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। इसे आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में एक नए विमर्श की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। उनके बयान को कई राजनीतिक विश्लेषक “सिस्टम पर करारा प्रहार” मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top