Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर की मौत से सियासी तूफान, सीएम भगवंत मान ने लिया मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर की मौत से सियासी तूफान, सीएम भगवंत मान ने लिया मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि रंधावा ने शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तत्काल प्रभाव से भुल्लर का इस्तीफा ले लिया।

घटना के बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि मामले में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गंभीर हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए पारदर्शी जांच जरूरी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि जांच को किसी भी तरह प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए सत्ता में नहीं आई है और संबंधित विभाग जल्द ही किसी अन्य मंत्री को सौंपा जाएगा।

वहीं, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने लालजीत भुल्लर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि रंधावा को कथित रूप से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

इसके अलावा, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाए हैं।

Back To Top