Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा: विधानसभा सत्र से लेकर कैंचीधाम दर्शन तक रहेगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा: विधानसभा सत्र से लेकर कैंचीधाम दर्शन तक रहेगा कार्यक्रम

देहरादून- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। अपने इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वह राज्य की स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 2 नवंबर की सुबह हरिद्वार पहुंचेंगी, जहां वह सुबह 11:25 बजे पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। इसके बाद वह शाम को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।

अगले दिन, 3 नवंबर को सुबह 11 बजे, राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। यह अवसर राज्य के लिए गौरव का क्षण होगा, क्योंकि वह राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह का हिस्सा बनेंगी। शाम को 5:30 बजे, राष्ट्रपति नैनीताल राजभवन पहुंचेंगी, जहां राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति का उत्तराखंड प्रवास 4 नवंबर को भी जारी रहेगा। इस दिन वह सुबह 11:20 बजे कैंचीधाम में नीब करौली बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह 9 नवंबर को देहरादून आएंगे और राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

Back To Top