Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बर्फीली हवाओं का कहर, यलो अलर्ट के बीच बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और बर्फीली हवाओं का कहर, यलो अलर्ट के बीच बढ़ी ठिठुरन

नई दिल्ली- दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जारी भीषण ठंड के बीच बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगाड़ दिया है। राजधानी में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हुई, वहीं बाद में चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम में आए इस बदलाव को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका था और 27 जनवरी के लिए यलो अलर्ट भी घोषित किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जो दिनभर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद बारिश और तेज हवा से सर्दी का असर और गहरा हो सकता है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के वक्त दृश्यता कम होने से सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बर्फीली हवाओं के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी ठंड का यह दौर जारी रह सकता है।

वहीं दूसरी ओर, राजधानी की हवा की गुणवत्ता फिर से चिंता का विषय बन गई है। दिल्ली के एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक मंगलवार सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 281 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इससे पहले बीते सप्ताह हवा की दिशा बदलने और रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण में कुछ राहत मिली थी। शनिवार को एक्यूआई 192 और रविवार को 152 तक पहुंच गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई। अलीपुर और आनंद विहार में 362, अशोक विहार में 348, बवाना और बुराड़ी में 309, जबकि चांदनी चौक में 319 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा जहांगीरपुरी में 367, वजीरपुर में 363, रोहिणी में 359, विवेक विहार में 356, सोनिया विहार में 332 और पंजाबी बाग में 337 एक्यूआई दर्ज किया गया। कुछ क्षेत्रों जैसे आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 और लोधी रोड में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, जहां एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम और प्रदूषण के दोहरे असर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, ऐसे में विशेषज्ञों ने अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की अपील की है।

Back To Top