Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

महिला सांसद से चेन छीनने वाला रावत गिरफ्तार, 20 से अधिक मामलों दर्ज

महिला सांसद से चेन छीनने वाला रावत गिरफ्तार, 20 से अधिक मामलों दर्ज

दिल्ली- दक्षिणी जिले की पुलिस ने मंगलवार रात एक बड़े ऑपरेशन के बाद एक ऐसे झपटमार को गिरफ्तार किया, जो दिल्ली में अकेले ही कई चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी की पहचान हरकेश नगर निवासी रावत के रूप में हुई है, जिस पर पहले से ही 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रावत ने हाल ही में उस समय एक महिला सांसद की करीब चार तोले सोने की चेन झपटी थी, जब वह सुबह की सैर के लिए अपनी एक महिला मित्र के साथ पोलैंड एंबेसी के पास टहल रही थीं। इस वारदात के बाद चाणक्यपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया गया था।

सीसीटीवी की मदद से आरोपी को देर रात सफदरजंग अस्पताल के सामने ट्रैक किया गया। इसके बाद जैसे ही केस दक्षिण दिल्ली पुलिस के संज्ञान में आया, वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रावत को उसके घर हरकेश नगर से दबोच लिया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रावत आमतौर पर अकेले ही वारदात करता था और दिन में कई बार झपटमारी की घटनाएं अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि जिसकी चेन वह छीन रहा है, वह एक सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top