Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट आते ही बगावत शुरू, MLA ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट आते ही बगावत शुरू, MLA ने छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगातार झटके लग रहे हैं। बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही असंतोष का माहौल बनने लगा है। गुरुवार को रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने रतिया सीट से सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया है, जिससे नाराज होकर नापा ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

दो दिन में बीजेपी को दूसरा बड़ा झटका
इससे पहले, बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता शमशेर गिल ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उकलाना सीट से टिकट आवंटन को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि इससे पार्टी को उकलाना और पूरे हरियाणा में नुकसान होगा।

गुरुग्राम में शक्ति प्रदर्शन
गुरुग्राम सीट के दावेदार नवीन गोयल ने बुधवार को पदयात्रा निकालकर अपनी ताकत दिखाई। उनके समर्थकों ने सैकड़ों की संख्या में मार्च में भाग लिया। गोयल ने कहा कि जनता उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगी और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उनके काम को महत्व देगी।

67 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा की 90 में से 67 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से टिकट मिला है, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य रखा है, लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top