Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 57 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 57 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नारकोस” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 किलोग्राम गांजा (कैनबिस) बरामद किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 28.5 लाख रुपये आंकी गई है।

शिवाजी ब्रिज स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ टीम ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। जांच के दौरान उनके पास से दो ट्रॉली बैग और दो बैकपैक बरामद हुए। जब बैग खोले गए, तो उनमें 16 पैकेट गांजा मिला, जिनका कुल वजन 57 किलो था।

तुनु शेख और रामिरुल निकले आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुनु शेख और रामिरुल के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे यह गांजा सिकंदराबाद से ट्रेन संख्या 12723 के माध्यम से अवैध रूप से दिल्ली लेकर आए थे।

अब्दुल रहमान से मिला था माल, दिल्ली में होना था सप्लाई

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गांजा अब्दुल रहमान नामक व्यक्ति (निवासी सिकंदराबाद) ने उन्हें सप्लाई किया था। दोनों आरोपियों को शहवा डेयरी, दिल्ली में यह माल पहुंचाना था। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back To Top