देहरादून | कोतवाली विकासनगर से एसडीआरएफ उत्तराखंड को सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नहर के ढकरानी इंटेक के समीप एक शव दिखाई दिया है। सूचना प्राप्त होते ही अपर उपनिरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने शव को शक्ति नहर से बाहर निकाला।
उक्त शव की पहचान आकाश कुमार (34 वर्ष), पुत्र मदनलाल, निवासी 7, बसंत विहार फेज-2, नगर निगम, देहरादून के रूप में हुई।
उल्लेखनीय है कि आकाश कुमार दिनांक 11 जुलाई 2026 को शक्ति नहर में डूब गए थे, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। लगातार किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आज उनका शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।