Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज और आईसीएमआर-IAPSM की जागरूकता रैली आयोजित

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज और आईसीएमआर-IAPSM की जागरूकता रैली आयोजित

‘वन हेल्थ वन नेशन विषय पर आयोजित जागरूकता रैली’ में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियों, उसके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों तथा मानव एवं पशु स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जताई चिंता

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर आईएम एंड एचएस) ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईएपीएसएम) के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) मोथरोवाला, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के खुड़बुड़ा स्थित उपकेन्द्रों में एक साथ तीन जनजागरूकता रैलियां निकालीं। तीनों जनजागरूकता रैलियों में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की व आमजन को इस गम्भीर विषय के प्रति सावधान व सचेत किया।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में कम्यूनिटिी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डाॅ पुनीत ओहरी ने कहा कि वन हेल्थ व नेशन विषय पर आयोजित जागरूकता रैली का उद्देश्य अनियोजित शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियों, उसके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों तथा मानव एवं पशु स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में वन हेल्थ की अवधारणा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, जिसके तहत यह बताया गया कि मनुष्य, पशु और पर्यावरणकृतीनों का स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उपकेन्द्र मोथरोवाला में डॉ. राहुल शर्मा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी आरएचटीसीय की अगुआई में रैली निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. सोनिका एवं डॉ. विशाल कुमार, चिकित्सा संकायय सुभाष रमोला, जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद कनियाल एवं मंजू भट्ट, स्वास्थ्य निरीक्षकय दीक्षा रावत, सोजान, अंजली, तनु, गौरव, सैमुअल, शबनम, काजल, रंजन एवं ललिता, नर्सिंग संकायय नरेश, परिचारक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

रैली के दौरान फैकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मोथरोवाला क्षेत्र में बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें तेजी से बढ़ते शहरीकरण, कचरा प्रबंधन की कमी और जैव विविधता के नुकसान जैसे मुद्दों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया। नाटक ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. राहुल शर्मा ने कहा कि “अनियोजित शहरीकरण न केवल बुनियादी ढांचे पर दबाव डालता है, बल्कि यह पारिस्थितिकी तंत्र को भी बाधित करता है, जिससे जानवरों और मनुष्यों के बीच रोग संचरण का खतरा बढ़ जाता है। इस रैली के माध्यम से हमारा उद्देश्य समुदाय को स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।”

Back To Top