Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दुबई नौकरी के नाम पर ठगी और शोषण, वायरल वीडियो पर एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

दुबई नौकरी के नाम पर ठगी और शोषण, वायरल वीडियो पर एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

खटीमा/रुद्रपुर: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने विदेश भेजने के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी को उजागर किया है। वीडियो में चार युवकों ने दावा किया है कि उन्हें खटीमा और रुद्रपुर के दो एजेंटों ने दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भेजा और वहां उनके साथ शोषण किया गया।

वायरल वीडियो में युवकों ने अपनी पहचान भुड़िया खटीमा निवासी जुगेश, चंदेली खटीमा निवासी लल्लन प्रसाद, रूस्तमपुर खजूरिया रामपुर निवासी विशाल शर्मा और खजूरिया रामपुर निवासी रंजीत सिंह के रूप में बताई है। युवकों का कहना है कि एजेंटों ने पानी की पैकिंग के काम का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूली।

दुबई पहुंचते ही एजेंट ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और उन्हें अत्यधिक गर्म स्थानों पर काम करने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए खटीमा कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित युवकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्हें दुबई भेजने वाले एजेंट कौन थे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही पीड़ितों को सुरक्षित भारत वापस लाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Back To Top