Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

पशु वध मामले में फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पशु वध मामले में फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शाहजहांपुर: जनपद शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु वध मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों ओर से लगभग दस राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो आरोपी, भूरे खां और जफर, पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे आरोपी जावेद को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूखी नहर में मिला था पशु का क्षत-विक्षत शव

गांव बेला और तुलापुर के बीच सूखी नहर में 9 नवंबर की रात प्रतिबंधित पशु को काटकर फेंक दिया गया था। पुलिस को मौके से पशु का सिर, खाल और अन्य अवशेष बरामद हुए थे। इस घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 11 नवंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पहले आरोपी मुजीबुर्रहमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था, जिसके भी पैर में गोली लगी थी। बाकी आरोपी फरार हो गए थे।

23 नवंबर की रात फिर हुई मुठभेड़

सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 11:45 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कच्चे रास्ते से बु़झिया बरकलीगंज की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में भूरे खां के दाहिने पैर और जफर के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से जावेद उर्फ करिया को भी पकड़ लिया गया।

हथियार और उपकरण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो खोखे, दो जिन्दा कारतूस, एक गड़ासा, एक चाकू, रस्सी और लकड़ी का गुटका बरामद किया है।

आरोपियों पर पहले से दर्ज गौवध अधिनियम के मुकदमे के अलावा अब आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

Back To Top