Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में ठंड बनी जानलेवा, बुजुर्गों और बच्चों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दिल्ली में ठंड बनी जानलेवा, बुजुर्गों और बच्चों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Hypothermia in Delhi: राजधानी दिल्ली में लगातार गिरते तापमान के बीच हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने लोगों को सतर्क रहने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने बताया है कि अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने से शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक गिर सकता है, जिससे जान का जोखिम भी पैदा हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बेघर लोग हाइपोथर्मिया की सबसे अधिक चपेट में आ सकते हैं। इस स्थिति में शरीर का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला जाता है। वयस्कों में तेज कंपकंपी, अत्यधिक थकान, याददाश्त कमजोर होना, भ्रम की स्थिति और बोलने में लड़खड़ाहट जैसे लक्षण नजर आते हैं। वहीं बच्चों में त्वचा ठंडी और लाल हो सकती है, साथ ही उनमें सुस्ती और ऊर्जा की कमी देखी जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हाइपोथर्मिया एक गंभीर स्थिति है, जिसमें तुरंत चिकित्सकीय मदद जरूरी होती है। गंभीर मामलों में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।

एडवाइजरी में लोगों को ठंड से बचने के लिए घर के अंदर रहने, गर्म ऊनी कपड़े पहनने, सिर और गले को ढकने तथा गर्म तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई है। साथ ही मादक पदार्थों से दूर रहने और बंद कमरों में आग या मोमबत्ती न जलाने की चेतावनी भी दी गई है।

Back To Top