Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम 27 जुलाई से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पल्लेकेले में पहला टी20I मैच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। इस सीरीज से भारतीय क्रिकेट में हेड कोच गौतम गंभीर युग की शुरुआत होगी।

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 में हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 19 मैच जीते हैं। इसके अलावा टीम को 9 मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।

पिच रिपोर्ट

जहां तक पल्लेकेले की पिच की बात है तो यहां की पिच बल्लेबजों और गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। इस मैदान पर नई गेंद से गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। हालांकि, जैसे ही गेंद पुरानी होने लगती है यहां शॉट खेलना आसान हो जाता है। मैच बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजों के पक्ष में चली जाती है।

बॉलिंग और बैंटिंग के लिए मददगार

खास तौर से शाम के मैच में दूसरी पारी में बैटिंग करना काफी आसान हो जाता है। यही कारण है कि इस पिच पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों में खिलाड़ियों को मदद मिलती है। वहीं, बात करें टॉस की तो इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

भारत का टी20 स्‍क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्‍मद सिराज।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा। मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top