Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

नए साल की शुरुआत धुंध और ठंड के साथ, दिल्ली में आज और कल कोहरे का यलो अलर्ट

नए साल की शुरुआत धुंध और ठंड के साथ, दिल्ली में आज और कल कोहरे का यलो अलर्ट

नई दिल्ली: नववर्ष की पहली सुबह राजधानी दिल्ली में मौसम के लिहाज से खास बदलाव लेकर नहीं आई। गुरुवार तड़के से ही आसमान में धुंध छाई रही और कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। कम दृश्यता के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।

मौसम विभाग ने दो और तीन जनवरी के लिए कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे और स्मॉग के मिश्रण से दृश्यता कई जगह काफी कम दर्ज की गई। इसी बीच नए साल की शुरुआत बारिश की हल्की फुहारों के साथ हुई। राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया।

दिन चढ़ने के बाद भी सूरज के दर्शन नहीं हो सके। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी और बर्फीली हवाओं ने पूरे दिन सर्दी को और तीखा बनाए रखा। कई क्षेत्रों में शीतलहर जैसे हालात बने रहे। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पालम और नजफगढ़ सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, हालांकि इसकी मात्रा बहुत कम रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि बूंदाबांदी का जनजीवन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन ठंड और कोहरे की स्थिति फिलहाल बनी रहने की संभावना है।

Back To Top