Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

हिजाब विवाद पर बढ़ा सियासी तूफान, कॉलेज प्रशासन के बयान से नया मोड़

हिजाब विवाद पर बढ़ा सियासी तूफान, कॉलेज प्रशासन के बयान से नया मोड़

बिहार- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम के दौरान हिजाब से जुड़ी घटना को लेकर लगातार आलोचनाओं के घेरे में हैं। मुस्लिम युवती के चेहरे से हिजाब हटाने के वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है। विपक्षी दलों ने इसे असंवेदनशील व्यवहार बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है और कुछ नेताओं ने कार्रवाई की मांग भी की है।

इसी बीच अब उस युवती से जुड़े कॉलेज प्रशासन की ओर से बयान सामने आया है, जिसने पूरे विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है। जानकारी के अनुसार, जिस डॉक्टर के साथ यह घटना हुई थी, वह डॉ. नुसरत प्रवीण हैं, जिन्होंने पटना के तिब्बी कॉलेज से पढ़ाई की है। कॉलेज के प्रिंसिपल महफूजर रहमान का कहना है कि उन्होंने नुसरत की एक सहपाठी से बात की है और उसके मुताबिक नुसरत किसी तरह की नाराजगी में नहीं हैं।

प्रिंसिपल ने यह भी स्पष्ट किया कि डॉ. नुसरत द्वारा नौकरी न करने या नियुक्ति छोड़ने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उनके अनुसार, नुसरत अपनी सेवा ज्वाइन करेंगी और शनिवार को पटना सदर अस्पताल में ड्यूटी संभालेंगी।

डॉ. नुसरत की बैचमेट बिलकिस ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नुसरत हमेशा पर्दे में रहती थीं और उन्हें सूचना मिली है कि वह तय समय पर अपनी नियुक्ति स्वीकार करेंगी। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे नुसरत अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करेंगी।

इस विवाद की शुरुआत सोमवार को हुई थी, जब पटना में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नव नियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद राजद समेत कई विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

समाजवादी पार्टी के नेता जिया उर रहमान बर्क ने इस घटना को शर्मनाक करार देते हुए मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। फिलहाल यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक गर्माया हुआ है।

Back To Top