Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल सुबह 6:15 बजे खुलेंगे, गद्दी और डोली यात्रा पहुंची

चमोली-  उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पांडुकेश्वर से भगवान उद्धव, कुबेर और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी विधि-विधान के साथ धाम पहुंच चुकी है। मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार नृसिंह मंदिर से गद्दी, गरुड़ डोली और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर और “जय बदरी विशाल” के जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया।

डोली यात्रा पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बदरी मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद बदरीनाथ धाम पहुंची। सेना के बैंड और भजन-कीर्तन के बीच स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों ने यात्रा को विदाई दी।

मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल और पुजारी हितेश सती ने पारंपरिक पंचांग पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Back To Top