Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

लगातार 21 वें दिन भी लखवाड़ बाँध से प्रभावित काश्तकारों व बेरोजगार युवाओं का संघर्ष जारी

लगातार 21 वें दिन भी लखवाड़ बाँध से प्रभावित काश्तकारों व बेरोजगार युवाओं का संघर्ष जारी

टिहरी। लखवाड़ बाँध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज दिनांक 13 नवंबर’2025 को परियोजना स्थल लोहारी में लगातार 21वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा,सभी प्रभावित काश्तकारों व बेरोजगार युवाओं द्वारा लगातार 21 दिनों से अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें स्थाई रोजगार, नई भूमि अधिग्रहण का प्रतिकार व एल. एंड टी. द्वारा बाहर किए गए स्थानीय युवाओं को वापस बहाल करने, स्थानीय प्रभावितो को कम्पनी में रोजगार मुहैया ना करवाने जैसे तमाम मुद्दे सम्मिलित हैं, अभी तक कोई भी सक्षम अधिकारी हमारे बीच वार्ता के लिए नहीं पहुंचे, शासन प्रशासन द्वारा भी काश्तकारों व बेरोजगार युवाओं की अनदेखी की जा रही हैं जिससे सभी ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है,15 /11/2025 को जिला अधिकारी टिहरी ने वार्ता के लिए बुलाया है जिसमें की मोर्चे द्वारा चयनित व्यक्तियों को ही वार्ता के लिए सम्मिलित किया जाएगा, वार्ता के बाद समस्त काश्तकारों के साथ विचार विमर्श कर आगे धरना प्रदर्शन के संबंध में विचार किया जाएगा।

ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विगत 21 दिनों से आंदोलनरत काश्तकारों व बेरोजगार युवाओं की सुध लेने वाला कोई भी नहीं है।
सभी बांध प्रभावितों का कहना है कि ज़ब तक उनकी सभी मांगों पर शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती तब तक ये आंदोनलन इसी प्रकार सुचारु रूप से चलता रहेगा। आज आंदोलन कारियो ने कहा अगर इन 2/3 दिनों में हमारी 23 सूत्री मांगे पूरी नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा

आज धरना स्थल पर संदीप रावत, धीरज रावत,संदीप तोमर लखस्यार, महिपाल सजवान कमल रावत, प्रेम रावत, प्रजन रावत, गोविंद रावत, अजबीर रावत, प्रदीप रावत, सुमित तोमर, आनंद रावत, रमेश चौहान, दीपांशु, अंकित विश्वजीत सिंह सेमवाल, सुरेश रावत, गजेंद्र रावत, सुरेंद्र सजवान बीडीसी, जयपाल राणा, प्रवीन रावत, विनोद रावत, राकेश सजवान, जसपाल सजवान, बलदेव रावत, आदि उपस्थित रहे।

Back To Top